फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खतरे को मूर्तिकला से दर्शाया

विज्ञापन
साम्बा के बीरपुर निबासी मूर्तिकार राजेंद्र जम्वाल कोरोना मूर्ति के साथ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
प्रक्ष्यात मूर्तीकार राजिन्द्र जंवाल ने कोरोना खतरे को कलाकृति के माध्यम से किया उजागर संवाद न्यूज एजैंसी सांबा। सारा विश्व इस समय जानलेवा वायरस कोरोना के खौफ से दहशत मे है। भारत के सभी राज्यो मे भी कोरोना पैर पसार रहा है। प्रधानमंत्री से लेकर आम हस्तियां लोगो को इस महामारी की रोकथाम के लिए जागरूक कररही है। व लोगो से घरो में रहने की आपील कर रहे हैं। इसी कडी मे राज्य के जाने माने  मूर्तीकार राजेन्द्र जंवाल ने अपनी विशेष कलाकृति से  लोगो को कोरोना रूपी खतरे से आगाह किया है। लिम्का बुक आफ बर्ल्ड रिर्काड मे नाम दर्ज करा चुके जंवाल डोगरा रत्न पुरूस्कार साहित  कंई प्रतिष्ठित पुरूस्कारो से सम्मानित किए जा चुके हैं। व कंई राज्यों मे प्रदर्शनियां लगा कर अपनी कला का प्रदशर्न कर चुके हैं। सांबा जिला के बीरपुर के रहने वाले राजेन्द्र कोरोना वायरस को  समूची मानवता पर अक्रमण बता रहे हैं। अपनी कलाकृतियों के माध्यम से पहले भी प्रर्याबरण संरक्षण का संदेश दे चुके मूर्तीकार राजेन्द्र जंवाल ने लोगो से आपील की है कि कोरोना से निप्टने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें इस मुशिकल घडी मे सरकार को अपना साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें