फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टों के काम में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रोजेक्टों के काम में तेजी लाई जाए। साथ ही समय सीमा में पूरी की जाए। यह बात मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में प्रोजेक्टों के कामों की समीक्षा के दौरान कही।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर सख्ती की जाए। इस दौरान भानू महाजन ने भी प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए सख्त कदम उठाने पर जोर दिया। इसके अलावा सुलभ शौचालयों के बाहर साइन बोर्ड लगाने और रोटरी को पानी-बिजली सुविधा से जोड़ने के लिए जल्द कदम उठाने के लिए कहा।
भानू महाजन ने कहा कि पानी के टैंकरों की सूची जारी की जाए, ताकि पता चल सके कि कितने लोग टैंकर मंगवा रहे हैं। दिनेश गुप्ता ने कहा कि वार्डों में कुत्ते काट रहे हैं। अभियान सही तरीके से नहीं चल पा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा प्रोजेक्ट, छन्नी हिम्मत में पार्क, मलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान, डेयरी पालिसी लागू करने जैसे मसलों पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें