ज्यौड़ियां। एलओसी से सटे पलांवाला सेक्टर के गांव बट्टल में सेना ने बच्चों के साथ मिलकर बाल दिवस मनाया। रविवार को सरकारी माध्यमिक स्कूल में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें बट्टल और नडबेड़ा स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एडीसी और तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता और बोरी रेस के मुकाबले करवाए गए। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। वहीं पलांवाला के एवर ग्रीन पब्लिक हाई स्कूल भगवान में भी कार्यक्रम करवाया गया। सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रोमेश चंद्र मुख्य अतिथि थे। एसएसपी अशोक सिंह चिब, सेवानिवृत्त शिक्षक बलविंदर सिंह, डॉ. पुरुषोत्तम लाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपिस्थत लोगों ने बच्चों के साथ अपने बचपन की यादें साझा कीं। इस दौरान बच्चों ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।