आरएस पुरा। गांव ब्रिज नगर में कांग्रेस ने कार्यक्रम करवाकर पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 132वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पार्टी के प्रदेश सचिव पंडित पवन रैना की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान देश की बेहतरी और भलाई के लिए कई फैसले लिए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। पंडित नेहरू का बच्चों के साथ काफी लगाव था, जिससे बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता सरदार खुशवंत सिंह, पंच हरिचंद, तुफेल हुसैन भी उपस्थित थे।