भुमि मालिक को पासबुक देते हुए ड़ीड़ीसी चेयरमैन,ड़ीसी व एसपी रियासी।
- फोटो : REASI
रियासी। डिजिटल सप्ताह के तहत जिला प्रशासन ने मिनी सचिवालय में जमीन के मालिकों को पासबुक बांटी। राजस्व विभाग ने सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार लाने के लिए भूमि के कानूनी मालिकों को पासबुक दी।
मौके पर तहसील रियासी, भमाग, पौनी तथा कटड़ा से आए कुछ मालिक उपस्थित रहे। कहा गया कि विभाग ने कई सेवाओं को ऑनलाइन शुरू किया है, जिसका फायदा सभी लाभार्थी स्वयं उठा सकते हैं। इन सेवाओं के शुरू होने से राजस्व रिकॉर्ड की प्रणाली में पारदर्शिता रहेगी और जवाबदेही बढ़ेगी। रिकॉर्ड को हिंदी, उर्दू तथा अंग्रेजी भाषा में रखा गया है, ताकि किसी को कोई परेशानी न आए।
प्रत्येक पासबुक के साथ अतिरिक्त सुरक्षा के रूप में विशेष आईडी तथा क्यूआर कोड की व्यवस्था रखी गई है, जोकि पासबुक को प्रमाणित करती है। जिले के सभी तहसीलदारों तथा खिदमत केंद्रों को इसके लिए सूचना जारी कर दी गई है। मौके पर डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग, उपाध्यक्ष साजरा कादिर, उपायुक्त बबीला रकवाल, एसीआर संजय बड़याल, एसपी सुरजीत कुमार भगत, नगरपालिका अध्यक्ष सुदेश कुमार पुरी आदि मौजूद रहे।