फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनसीसी कैडेट्स को जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए मंथन-2024 का आगाज

विज्ञापन
एनसीसी निदेशालय में मंथन-2024 कार्यक्रम के अदौरान मौजूद अ​धिकारी
विज्ञापन
जम्मू। एनसीसी कैडेट्स को संभावित नेता व जिम्मेदार नागरिक बनने के उद्देश्य से सभी हितधारकों को एक मंच पर लाने वाला मंथन-2024 का आगाज बुधवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख एनसीसी निदेशालय में हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई जिसमें कैडेट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव पीयूष सिंगला मुख्य अतिथि थे। इस दौरान एडीजी मेजर जनरल राजेश कुमार सचदेवा ने मंथन-2024 के उद्देश्यों और लक्ष्यों की जानकारी दी। उन्होंने भविष्य के नेताओं को तैयार करने में प्रतिबद्ध प्रशिक्षण, निगरानी, मूल्यांकन और सहयोग को बढ़ावा देने में संसाधन उपयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया। साथ ही शुरू किए प्रयासों के बारे में बताया जिसमें अभिनव और स्मार्ट संस्थागत प्रशिक्षण के तहत उधमपुर, कुपवाड़ा और कारगिल में तीन मिश्रित एनसीसी इकाइयों और उधमपुर में एक एनसीसी एयर स्क्वाड्रन की स्थापना का जिक्र था। एनसीसी के विस्तार के तहत कैडेट्स की कुल संख्या 27800 से बढ़ाकर 42800 की जा रही है। मानक एनसीसी बटालियनों में एनसीसी इकाइयों का पुनर्गठन आदि शामिल है। इस दौरान प्रधान सचिव पीयूष सिंगला ने राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, चरित्र निर्माण और समाज में एकता को बढ़ावा देने में एनसीसी निदेशालय के योगदान के लिए प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें