जम्मू। अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ को सनातन धर्म सभा एकात्म दिवस के तौर पर मनाएगी। इस दौरान 30 जुलाई से पांच अगस्त कर साप्ताहिक कार्यक्रम चलेंगे। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधीचि ने बताया कि 5 अगस्त को हर घर पर तिरंगा लहराया जाएगा। रात को दीपमाला की जाएगी।
30 जुलाई. प्रजा परिषद आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों को समर्पित रहेगा।
31 जुलाई. आतंकवाद के दौर में शहादत देने वालों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
1 अगस्त. सरहद पर शहीद हुए सैनिकों को याद किया जाएगा।
2 अगस्त . एक विधान लागू होने की उपलब्धियों को प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा
3 अगस्त. 73 साल से हुए अन्याय और अब मिले न्याय पर बात होगी।
4 अगस्त . पीओजेके को 1994 और सीओजेके को 1963 में वापस लेने के संकल्प के नाम
5 अगस्त . जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन दिवस की वर्षगांठ एकात्मकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी