प्रोफेसर परीक्षित सिंह मन्हास को जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि प्रोफेसर परीक्षित सिंह मन्हास को दो साल की अवधि के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बनाया गया हैं। प्रो मन्हास वर्तमान में स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के निदेशक हैं। साथ ही जम्मू विश्वविद्यालय में बिजनेस स्टडीज में फैकल्टी हैं।