फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किश्तवाड़ में कड़ी सुरक्षा में निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में राम नवमी का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गोरी शंकर मंदिर सरकूट में 5 दिनों से चल रहे महायज्ञ में लोगों ने पूर्णाहुति डाली। इसके बाद सनातन धर्म सभा की तरफ से आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा सरकूट मंदिर से राम मंदिर तक शहर के बीचों बीच चौगान मैदान, डाकबंगला के सामने से शहीदी मार्ग और बस स्टैंड से होते हुए राम मंदिर में पहुंची। इस बार शोभायात्रा में एकमात्र झांकी रही। लोगों को आशंका थी कि इस बार शोभायात्रा नहीं निकलेगी, लेकिन जिला चुनाव अधिकारी ने इजाजत दे दी थी। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा। सरकूट मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें