विजयपुर। कस्बे के वार्ड-11 में पुली टूटी है। इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। इसके चलते लोग जान जोखिम में डाल कर गुजर रहे हैं।
शिवनगर के अलावा वार्ड-11, 12 के साथ-साथ रख बरोटियां आने जाने वाले क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रतिदिन इस पुली से आते जाते हैं। गत माह बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई इस पुलिया की मरम्मत नहीं हो पाई है, जिससे लोग परेशान हैं। नहर के ऊपर बनी इस पुलिया का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो चुका है। यदि जल्द ही इसकी मरम्मत न हुई तो यह टूट कर गिर सकती है। कोई बड़ा हादसा हो सकता है। समाजसेवी राकेश सिंह, विकास डोगरा, पूर्व पार्षद बबल गुप्ता, मेहर सिंह, छोटू आदि ने नगरपालिका अध्यक्ष गणेश शर्मा से मांग की है कि जल्द इस पुली को ठीक किया जाए।