फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का-दबलैहड़ की सड़क खस्ताहाल, राहगीर बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। ममका-दबलैहड़ की खस्ताहाल सड़क से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क को पक्का करने की मांग की है। ग्रामीण दुर्गा राम, विजय कुमार, सुभाष चंद्र सहित अन्य लोगों ने बताया कि आरएस पुरा के गावं ममका से लेकर दबलैहड़ तक सड़क खस्ताहाल है, जिस पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से प्रदेश में अन्य स्थानों की तरह ग्रामीण इलाकों में भी विकास कार्य करवाने की मांग की है। कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क को आज तक पक्का नहीं किया गया है। बारिश होने पर सड़क तालाब बन जाती है। मजबूरन लोगों को जम्मू और मीरां साहिब के मार्गों से होकर जाना पड़ता है। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की लिंक सड़कों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए पक्का किया जा रहा है, लेकिन खस्ताहाल सड़कों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें