सांबा। किसानों ने पानी की आपूर्ति के लिए केरोसीन पर चलाने के लिए पंप तो लिए हैं, लेकिन केरोसीन नहीं मिलने पर वह काफी परेशान हैं। किसान धर्मपाल, सुरिंद्र सिंह, थोडू राम आदि ने बताया कि पांच वर्ष से सांबा जिले को केरोसीन ही नहीं दिया जा रहा है, जिससे किसानों को काफी परेशानी बनी हुई है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि विभाग की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कई दम तोड़ती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में नहरी पानी नहीं है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं है। ऐसे में कृषि विभाग की ओर से किसानों को सब्सिडी पर केरोसीन के साथ चलने वाले पंप दिए गए हैं, जो बेकार पडे़ हैं। केरोसीन नहीं मिलने से पंप सेट भी बेकार हैं। उन्होंने एलजी से मांग उठाई है कि किसानों की सुविधा के लिए जिला मे केरोसीन की आपूर्ती किए जाने के आदेश जारी करें ताकि किसान घरो में रखे पंप का इस्तेमाल कर सके। व अपनी फस्ल की अच्छी उपज हासिल कर सकें।