फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर नहर में छोड़ा पानी, घरों में जा घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। सिंचाई विभाग ने शनिवार शाम को रणबीर नहर में पानी छोड़ दिया। दोमाना में इस नहर से जुड़ी छोटी नहरों में सफाई सही तरीके से नहीं होने के कारण पानी लोगों के घरों में जा घुसा। स्थानीय निवासी विशु राजपूत, गुरबचन सिंह, शमशेर कुमार प्रजापति आदि ने आरोप लगाया कि रणबीर नहर से मिश्रीवाला में जुड़ती नहर में विभाग ने सफाई करवाने में लापरवाही बरती है। इसके बारे में कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। खुद डीसी ने रणबीर नहर का दौरा करने आए थे। इसके बावजूद विभाग ने सफाई को मात्र खानापूर्ति तक ही सीमित रखा। नहर से सही ढंग से गाद नहीं निकाली गई। इसके कारण शनिवार को पानी छोड़े जाने पर लोगों के घरों में जा घुसा। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार फंड भेज रही है, लेकिन विभाग नहरों की सफाई भी सही ढंग से नहीं करवा पा रहा। उधर, अखनूर हाईवे के पास निर्माणाधीन नहरों के काम को भी लोगों ने जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें