दोमाना। अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग के काम के चलते बटेड़ा में उखाड़े गए पानी के पाइप दो माह बाद भी ठीक नहीं किए गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने सरपंच अंब लोअर के साथ मिलकर सड़क का काम करवा रही कंपनी के खिलाफ मालपुर कायार्लय के बाहर प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही कानाचक पुलिस वहां पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटने के लिए कहा, लेकिन वे लोग नहीं हटे। इसके बाद कंपनी ने नए पाइन लाकर दिए, तब जाकर लोगों ने रास्ता खोला। लोगोें ने सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक कंपनी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। मौके पर सरपंच सरदार जसवंत सिंह, पंच नसीब चंद, गोपाल दास, रतन लाल, सुमित कुमार, बंसी लाल आदि मौजूद रहे। संवाद