फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ अस्पताल में पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए आवेदन करने जुटी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भगवती नगर में बनाए जा रहे डीआरडीओ अस्पताल में पैरा मेडिकल स्टाफ के एक साल के लिए अस्थायी पद भरे जा रहे हैं। रविवार को इन पदों पर आवेदन करने का आखिरी दिन होने के चलते जीएमसी जम्मू में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ीं। यहां न तो सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया और न ही अस्पताल प्रबंधन या जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा। इसके लिए कोई प्रबंध भी नहीं किए गए थे। आवेदन करने के लिए सैकड़ों युवा जीएमसी में दोपहर तक जुटे रहे। अपने फार्म जमा करवाने की होड़ में आवेदक कोविड नियमों का पालन करना तक भूल गए। गौर हो कि भगवती नगर में डीआरडीओ के 500 बेड के कोविड अस्पताल का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके लिए अब स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें