जम्मू। जानीपुर ग्रिड स्टेशन की 33केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से करीब तीन घंटे बिजली बंद रही। दोपहर एक बजे गुल हुई बिजली शाम चार बजे तक बहाल की गई। वोल्टेज घटने और बढ़ने से कई घरों में बिजली उपकरण भी जले हैं। पुराने शहर, बस स्टैंड और रेशमघर कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ा। वहीं, रेशमघर कॉलोनी, बख्शी नगर, कृष्णा नगर, न्यू प्लॉट और अन्य इलाकों में भी बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। बिजली निगम के अनुसार तकनीकी खराबी आने के कारण समस्या आई, जिसे बहाल कर दिया गया है। कई कंडक्टर भी जले हैं। एमडी जितेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को समस्या नहीं आने दी जाएगी।