फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानीपुर ग्रिड स्टेशन में तकनीकी खराबी, पांच घंटे बिजली गुल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर ग्रिड स्टेशन में बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण सुबह पांच से दस बजे तक बिजली बंद रही। इससे पुराने शहर, बस स्टैंड, रिहाड़ी, रेशमघर, कृष्णा नगर और आसपास इलाकों में लोगों को परेशानी हुई। बिजली न होने से इन इलाकों में पानी की आपूर्ति भी ठप रही। बिजली निगम के कर्मियों ने मरम्मत कर सुबह दस बजे के बाद बिजली बहाल की। वहीं, पीर मिट्ठा और आसपास इलाकों में शाम छह बजे तक बिजली बहाल हो पाई, यहां ट्रांसफार्मर जलने से परेशानी आई। सुबह नरवाल, सुंजवां, बठिंडी समेत अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती की समस्या झेलनी पड़ी। बिजली निगम के एमडी गुरमीत सिंह ने कहा कि ग्रिड स्टेशन में तकनीकी खराबी आई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें