फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रांसफार्मर जले, बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तापमान में बढ़ोतरी के कारण जम्मू शहर में बिजली लोड बढ़ रहा है। रविवार सुबह छह बजे से बिजली कटौती शुरू हुई। दिन में छह से सात बार कट लगने से लोगों को गर्मी के बीच समय बिताना पड़ा। ओवरलोडिंग के कारण शहर के कुंजवानी, मुट्ठी और नरवाल में तीन ट्रांसफार्मर जले हैं। दोपहर को बिजली लोड 15 सौ मेगा वोल्ट एमपियर (एमवीए) के करीब रहा, जबकि शहर में बिजली ढांचा 11 सौ एमवीए तक ही लोड उठा पाता है। बिजली कटौती से रविवार को कुंजवानी, सैनिक कॉलोनी, पुराने शहर सहित अन्य इलाकों में पानी की किल्लत भी रही। कुछ इलाकों और मंदिरों में टैंकरों से आपूर्ति की गई। बिजली निगम के एमडी गुरमीत सिंह ने कहा कि ओवरलोडिंग के कारण समस्या आ रही है। जहां पर ट्रांसफार्मर जल रहे हैं, उन्हेें ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें