फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंबू लोचन पार्क में गंदगी चिढ़ा रही लोगों का मुंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुरानी मंडी स्थित जंबू लोचन पार्क में गंदगी स्वागत कर रही है। यहां जगह-जगह बिखरा कूड़ा लोगों का मुंह चिढ़ाता है। पार्क में टाइल आदि लगाने का काम भी अधर में लटका है। फव्वारे टूट चुके हैं। पुरानी मंडी के निवासी मोती सिंह, लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पार्क काफी समय से खस्ताहाल है। मंडी में भीड़ होने के कारण लोग इस पार्क में आकर रुकते हैं, लेकिन यहां फैली गंदगी बीमारियों को न्योता दे रही है। पार्क में टाइलें लगानी अभी भी बाकी हैं। पार्क हनुमान मंदिर की तरफ से खुला हुआ है, जिससे यहां सुबह-शाम कुत्तों का जमावड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि जब यह पार्क सही था तो यहां सुबह-शाम लोग सैर अथवा योग करने के लिए आते थे, लेकिन अब पार्क में गंदगी होने से कम ही लोग यहां आते हैं। गौर हो कि पुरानी मंडी का यह पार्क उन लोगों के लिए भी ठहरने की जगह है जो पास के हनुमान मंदिर और राम मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि पार्क की मरम्मत जल्द करवाई जाए।
विज्ञापन

पार्क की समस्या ध्यान में है, इस पर काम किया जा रहा है। एईई को कहा है कि जिस ठेकेदार ने पहले काम किया है, उससे बात कर काम को दोबारा शुरू किया जाए।
-पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें