अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू मरीजों के लिए विशेष प्रंबध किए हैं और लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल के मुकाबले निजी अस्पतालों में ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार उपजिला अस्पताल में बीते एक माह में डेंगू के 10 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं निजी अस्पताल और क्लीनिकों में भी मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि उप जिला अस्पताल में दस मरीजों की पहचान हुई है, सभी का उपचार किया गया है। अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। कहा कि तेज बुखार होने, लगातार बुखार रहने प्लेटलेट्स कम होने और कमजोरी होने पर तुरंत अस्पताल में जांच करवाएं।