फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरवाहिनी-लबली सड़क बन चुकी नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। उत्तरवाहिनी से लेकर लबली मार्ग खस्ताहाल होने से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लबली के पंच रामलाल, तरसेम लाल, रमेश लाल बलवंत सिंह आदि ने बताया कि सड़क पर कई सालों से तारकोल नहीं डाला गया है। यह सड़क कम और नाला ज्यादा लगती है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं, जिसमें वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। बावजूद इसमें सड़क को पक्का नहीं किया गया। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने विभाग के अधिकारियों से मांग की कि इस मार्ग पर जल्द तारकोल डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें