फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क पहने घूमते 30 लोगों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कारोना संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू अब 31 मई तक बढ़ा दिया है। इसके चलते पुलिस ने और सख्ती कर दी। शनिवार को भारत माता चौक के अलावा कई इलाकों में बिना मास्क पहने घूमते 30 से अधिक लोगों के चालान काटे गए हैं। हालांकि सुबह छह से दस बजे तक खुली दुकानों में लोगों को खरीदारी करने की छूट दी गई। इसके बाद बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा छा गया। दोपहर को पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को बिना काम के शहर में घूमने नहीं दिया गया। चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। मोबाइल वैनों के माध्यम से भी शहर भर में नजर रखी गई। उधर, कोरोना कर्फ्यू बढ़ते ही बाहरी राज्यों के लोग भी घरों को लौटने लगे हैं। शनिवार को कठुआ से जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचे बाहरी राज्यों के लोगों ने बताया कि अब यहां काम नहीं मिल रहा है। इससे अब घर जाना ही बेहतर होगा। उन्हें कठुआ से जम्मू रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए ऑटो में 2500 रुपये देने पड़े हैं। अब काम न मिलने से रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें