फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क पहने घूमते 300 लोगों के काटे चालान, 1.45 लाख का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कोरोना महामारी के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं, बावजूद इसके लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे। पुलिस ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। शहर में बिना मास्क पहले घूमते 300 लोगों के चालान काटकर 1,45,100 रुपये जुर्माना वसूला है। जिला पुलिस ने 24 और 25 मार्च को चलाए विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की है। कोविड-19 के नियमों का सख्ती का पालन करवाने के उद्देश्य से पुलिस ने यह पहल शुरू की थी। वीरवार को भी पुलिस ने शहर के डोगरा चौक में नाके लगाकर कार्रवाई की, बिक्रम चौक के साथ वेयर हाउस में भी बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की है। मास्क न पहनने पर 500 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। एसएसपी चंदन कोहली ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें