अखनूर में पूर्व मंत्री से मुलाकात करते प्रतिनिधि मंडल के लोग।
अखनूर। विधानसभा क्षेत्र अखनूर, छंब (खौड़) व रायपुर दोमाना के विभिन्न मंडलों से आए हुए शिष्टमंडलों ने पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में राजस्व, ग्रामीण विकास, भवन एवं निर्माण, जलशक्ति, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित परेशानियों के बारे अवगत कराया। उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा सभी परेशानियों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र हल करने को कहा। शिष्टमंडलों में मुख्य रूप से सरपंच अजीत कुमार, सरपंच अश्वनी शर्मा, सरपंच रामपाल शर्मा, पूर्व सरपंच साईं दास, शमशेर कुमार प्रजापति व अन्य उपस्थित रहे। संवाद