जम्मू। निजी स्कूलों की बढ़ती फीस को लेकर शिव सेना हिंदुस्तान के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी और जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने स्कूलों के प्रबंधकों के खिलाफ रोष जताया। गणेश चौधरी ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी और उप राज्यपाल से निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल महंगी फीस और एडमिशन के जरिये अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। कुछ स्कूल खुद से किताबें और वर्दी दे रहे हैं। अभिभावकों को एक दुकान से किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ब्यूरो