फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अजय गुप्ता बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
197 में 189 वोट हासिल कर अजय गुप्ता बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन
जम्मू। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जम्मू का चुनाव शनिवार को हुआ। एसोसिएशन के महासचिव रहे अजय गुप्ता अध्यक्ष बने। सतपाल मनसोत्रा महासचिव, संजीव लूथरा कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। एसोसिएशन का चुनाव अमर सिंह क्लब जम्मू में हुआ। इसमें जम्मू संभाग के दस जिलों से सदस्यों ने भाग लिया। हर जिले से 25 सदस्य और कुल 197 वोटर थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 10 लोग मैदान में थे। नव नियुक्त अध्यक्ष अजय गुप्ता को 189 मत पड़े। महासचिव सतपाल को 152 और कोषाध्यक्ष संजीव लुथरा को 176 वोट मिले। दीपक हांडा और लाल चंद गंडोत्रा ने चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा की प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की सभी समस्याओं को मिलकर दूर करें। चुनाव कराने वाले अधिकारियों में मैत्रेयी जैन, इंजीनियर नरेश कुमार, करुणेश्वर गंडोत्रा, राम प्रकाश और डॉ. विक्रम हांडा शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें