जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रमुख गृह सचिव चंद्रकेर भारती ने शनिवार को परिवार सहित टीटवाल स्थित शार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रमुख सचिव गृह चंद्रकेर भारती पहली बार शनिवार को नियंत्रण रेखा टीटवाल स्थित शारदा मंदिर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी, अधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी भी थे। मंदिर के समन्वयक एजाज खान ने स्वागत करते हुए पूजा-अर्चना कराई। शारदा बचाओ समिति के अध्यक्ष ने गृह सचिव के दौरे की सराहना करते हुए उन्हें शॉल और रविंदर पंडिता द्वारा शारदा मंदिर पर लिखित एक पुस्तक भेंट की। चंद्रकेर भारती ने 75 वर्षों के बाद मंदिर और गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण के लिए शारदा बचाओ समिति कश्मीर रजि. के प्रयासों की सराहना की।