फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दिखाया विकास का पथ : देवेंद्र राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। देश को विकास का पथ दिखाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। भारत के लोगों में राष्ट्र भक्ति हमेशा से ही रही है, परंतु आज लोग राष्ट्र भक्ति की बात करने के साथ ही उसपर गर्व भी करते हैं। ये बातें देवेंद्र सिंह राण ने मंगलवार को पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया जम्मू चैप्टर की ओर से प्रेस क्लब में आयोजित मोदी कन्सेन्सेसः द रिडिस्कवरी ऑफ़ भारत पुस्तक पर चर्चा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद मेरा भारत महान की अवधारणा पर कार्य किया और आज देश का हर नागरिक मेरा भारत, हमारा भारत, महान भारत पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हूं और मुझे हिंदू होने पर गर्व है और हम सभी को अपने-अपने धर्म पर गर्व करना चाहिए। पुस्तक के लेखक डॉ. स्वदेश कुमार ने कहा कि वर्तमान राजनीति को समझने के लिए यह पुस्तक महत्वपूर्ण है। इस दौरान पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया जम्मू चैप्टर की सचिव ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कैंपेन शुरू किया। इसका स्लोगन है, वैल्यू योर वोट, वोट फॉर वैल्यूज। चर्चा में जम्मू के लगभग 50 से अधिक शिक्षाविदों, शोधार्थियों, पत्रकारों, समाज सेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तक चर्चा में भारतीय जन संचार संस्थान जम्मू परिसर की विद्यार्थी कशिश सक्सेना, शुभ्रा, हर्षिता ने पुस्तक समीक्षा प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रेस क्लब के महासचिव दिनेश मन्होत्रा ने किया। मंच संचालन कोमल शांगलू और यशी नव्या ने किया। इस परिचर्चा में पीआरएसआई जम्मू चैप्टर के उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, भारतीय जन संचार संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. (डॉ.) अनिल सौमित्र, पीआरएसआई की सदस्य एवं जेएनयू के सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज में सह-प्राध्यापक डॉ. अर्चना कुमारी, तेजेन्द्र सिंह सोढ़ी, संत कुमार शर्मा, दूरदर्शन के पूर्व निदेशक संजीत खजुरिया, सेवानिवृत्त स्क्वार्डन लीडर अनिल सहगल, जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के सह-प्राध्यापक डॉ. उमेश कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ. बच्चा बाबू, सहायक प्राध्यापक मनीष प्रकाश, सहायक प्राध्यापक डॉ. अजय सिंह, पीआरएसआई के सदस्य कमल शर्मा, डॉ. गोपाल पार्थसार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें