आरएस पुरा। लॉक डाउन के कारण बाहरी प्रदेशों में फंसे विद्यार्थियों को घर तक पहुंचाने के लिए कदम उठाए राज्य सरकार जेजेएसएफ संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा जेजेएसएफ के राज्य उपप्रधान दकशीश शर्मा ने आज एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर राज्य जम्मू-कश्मीर प्रशासन से मांग की कि लॉक डाउन के कारण जम्मू कश्मीर के विद्यार्थी जो बाहरी राज्यों में फंसे हुए हैं उन्हें वापस लाने के लिए सरकार जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाएं l उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों के विश्वविद्यालयों में शिक्षा हासिल कर रहे थे विद्यार्थी अभी भी वहां पर फंसे हुए हैं और वे लगातार मांग कर रहे हैं कि उन्हें घरों तक पहुंचाने के लिए सरकार कोई निर्णय लें जिससे उनके अभिभावकों की चिंता हो रही है l उन्होंने कहा कि लॉकडाउन कारण विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l