फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरपंच ने पेड़ बेच पैसे खाने वाला आरोप निराधार बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
चरकोई लोअर के सरपंच और अन्य ग्रामीणों ने लगाया था आरोपसंवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


आरएस पुरा। सुचेतगढ़ की चकरोई अपर पंचायत के सरपंच शाम लाल भगत ने रविवार को प्रेसवार्ता में अपने ऊपर लगे पेड़ों की कटाई के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए उनकी छवि को खराब करने में लगे हुए हैं। श्मशान घाट में पेड़ों की कटाई से आए हुए पैसों का उनसे कोई लेना-देना नहीं है।
सरपंच ने कहा कि साथ लगती दूसरी पंचायत (चकरोई लोअर) के सरपंच और उनके कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत दी गई है कि लगभग दो साल पहले गांव के श्मशान घाट से पेड़ों की कटाई हुई थी। उस कटाई के बाद कमेटी के पास लगभग दो लाख 46 हजार रुपये जमा हुए। गठित कमेटी की ओर से फैसला लिया था कि इस पैसे का इस्तेमाल गांव में बनने वाले कबीर मंदिर पर किया जाएगा। कमेटी ने इस पैसे को कबीर मंदिर के विकास पर खर्च किया। अब भी कुछ पैसा कमेटी के पास पड़ा हुआ है, जिसे पंचायत के लिए खर्च किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप पूरी तरह उनकी छवि को खराब करने वाले हैं। अगर कोई आरोप सिद्ध करता है तो कोई भी सजा भुगतने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन पर झूठे आरोप लगाने के प्रयास किए गए थे। लेकिन, जांच में वे आरोप पूरी तरह झूठे साबित हुए। अब एक बार फिर से वही कोशिश की जा रही है। प्रेसवार्ता में नंबरदार बिशन दास, उप सरपंच रोशन लाल भगत, हीरा फौजी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें