फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसान को खेती करने से रोक रही पुलिस, प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ने परिवार सहित प्रेसवार्ता कर प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई
विज्ञापन

मीरां साहिब थाना प्रभारी ने कहा- कोर्ट के आदेश पर की जा रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव नडी में पुलिस की मनमानी का एक मामला सामने आया है। किसान राज कुमार ने मंगलवार को अपने परिजनों के साथ एक प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया है कि पुलिस उसे प्रताड़ित कर रही है। कहा है कि उसे अपनी ही जमीन पर खेती करने से रोका जा रहा है।
किसान ने कहा कि गांव के बाहर सड़क किनारे उनकी 2 कनाल 6 मरले जमीन है, जिस पर 40 सालों से उनका परिवार खेती कर रहा है। जबकि, उस जमीन को गांव के ही कुछ लोग विवादित बता रहे हैं। कृषि योग्य जमीन सड़क किनारे होने के कारण उसकी कीमत अधिक है। इसलिए, कुछ लोगों की उस जमीन पर नजर है, और खेती करने से रोक परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी जमीन पर खेतीबाड़ी कर वह परिवार का पालन पोषण करते हैं। कुछ समय पहले खेत में खाद के लिए गोबर का ढेर लगाया था। अब उसे मीरां साहिब पुलिस उठाने नहीं दे रही है। इस जमीन पर खेती न करने की कहकर डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लाते हुए समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मीरां साहिब थाना प्रभारी जहीर मुश्ताक का कहना है कि कोर्ट ने उस जमीन पर खेती करने से रोक लगा रखी है। इसलिए, पुलिस ने वहां कार्रवाई की है। हालांकि, जब थाना प्रभारी से अदालत के आदेश की प्रति दिखाने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास नहीं है। जबकि, किसान जमीन के दस्तावेज दिखाकर उस पर अपना कानूनी अधिकार होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें