फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ऑक्सीजन के सिलिंडर के लिए रात में भटके परिजन, सुबह महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर जन कल्याण संगठन ने प्रेसवार्ता कर बीएमओ को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन

अधिकारी के खिलाफ जांच की मांग, फोन पर समय रहते प्रतिक्रिया न देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव बड़याल ब्राह्मण पंचायत में जम्मू-कश्मीर जन कल्याण संगठन ने प्रेसवार्ता कर आरएस पुरा की बीएमओ मोनिका सूरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गांव की सरपंच और लोगों ने कहा है कि बीएमओ की लापरवाही के चलते एक बीमार महिला की जान चली गई। समय रहते इन्हें जानकारी देने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया ही नहीं दी। ऐसी गैरजिम्मेदार रवैये वाले अधिकारी की कड़ी जांच होनी चाहिए।
संगठन के चेयरपर्सन विनोद शर्मा ने कहा कि रविवार रात को एक बीमार महिला को ऑक्सीजन की जरूरत थी। लेकिन, अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को ऑक्सीजन का सिलिंडर नहीं मिला। इसे लेकर जब बीएमओ से संपर्क किया गया तो उनका फोन लगातार व्यस्त आता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। थोड़ी देर के बाद उल्टा बीमार के परिजनों को प्राइवेट नंबर और आरएस पुरा थाने से फोन आने लगे। फोन पर ही परिजनों से पूछताछ शुरू हो गई। हालांकि, जानकारी देने पर पुलिस ने रात 12 बजे के करीब ऑक्सीजन का सिलिंडर गांव भेजा। लेकिन, सवाल यह है कि अब क्या लोगों को स्वास्थ्य विभाग के बजाए पुलिस से बीमार की जरूरत पूरी करवानी होंगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बीएमओ ने फोन न उठा कर बिना समस्या जाने प्राइवेट नंबरों से रोगी के परिजनों को प्रताड़ित करवाया। उन्हीं के कहने पर पुलिस थाने व गैर सरकारी लोगों ने फोन किए। उनके गैर जिम्मेदाराना रवैये की जांच होनी चाहिए। गांव की सरपंच कांता शर्मा ने कहा कि 45 वर्षीय बीमार रीता शर्मा पत्नी योगराज की सोमवार सुबह जान चली गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का कार्य लोगों की जान बचाना है। लेकिन, जिस प्रकार आरएस पुरा उपजिला प्रबंधन ने किया, वह ठीक नहीं। इस दौरान जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष स्वर्ण लाल भगत, जनकार सिंह जंग, बंसी लाल, वेद प्रकाश, आदि ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


रात के समय मेरे पास लगातार फोन आ रह थे। जब करीब 50 से 60 फोन आ गए तो मैंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने समस्या का समाधान कर दिया।
- मोनिका सूरी, बीएमओ आरएस पुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें