फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President visit to Jammu Kashmir : आज आईआईएम के विद्यार्थियों को एमबीए की डिग्रियां प्रदान करेंगे राष्ट्रपति, कल जाएंगे वैष्णो देवी

Thu, 09 Jun 2022 04:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वीरवार को कन्वेंशन सेंटर जम्मू में भारतीय प्रबंधन संस्था (आईआईएम) के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। अगले दिन वह वैष्णो देवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। राष्ट्रपति के जम्मू कश्मीर आगमन की तैयारियों के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वीरवार को जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। वे वीरवार की शाम को कन्वेंशन सेंटर जम्मू में भारतीय प्रबंधन संस्था (आईआईएम) जम्मू के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर 214 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे।

माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देकर लौट जाएंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अगले दिन शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देकर लौट जाएंगे। इस दौरान राजभवन में उपराज्यपाल से जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात, विकास परियोजनाओं आदि अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति वीरवार दोपहर को जम्मू पहुंचकर सीधा राजभवन जाएंगे। 

जम्मू में आईआईएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

दोपहर का भोज करने के बाद शाम को कन्वेंशन सेंटर जम्मू में आईआईएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए कन्वेंशन सेंटर को सील कर दिया गया।

वापस राजभवन पहुंचकर रात को रुकेंगे

समारोह के बाद वह वापस राजभवन पहुंचकर रात को रुकेंगे। राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह हवाई मार्ग से श्री माता वैष्णो देवी के लिए रवाना होंगे और मां के दर्शनों के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें