भाजपा मुख्यालय जम्मू में बैठक के दौरान मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा व अन्य।
जम्मू। प्रदेश भाजपा ने आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा मुख्यालय जम्मू में प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बिहार दिवस में अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को कहा। इस दौरान महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव डा. देवेंद्र मनियाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो