यिसी में रामलीला मंचन के लिए स्टेज का सामान तैयार करते हुए संजय ड़ोगरा।
- फोटो : REASI
रियासी। सोमवार से शुरू होने जा रही ऐतिहासिक रामलीला में इस्तेमाल किए जाने सामान को संजय डोगरा उर्फ बब्बे तैयार कर रहे हैं। संजय पंद्रह से ज्यादा दिनों से सामान तैयार करने में जुटे हैं, ताकि रामलीला का मंच ज्यादा से ज्यादा आकर्षक बनाया जा सके।
संजय डोगरा के अनुसार रामलीला में होने वाले मुख्य दृश्य कैलाश तलहटी, सीता स्वयंवर, सीता हरण, अशोक वाटिका, रावण दरबार को काफी आकर्षक तरीके से दिखाया जाना होता है। इसके लिए काफी रंग बिरंगे कागजों से सजा हुआ सामान होना जरूरी है। रामलीला देखने आए लोगों के लिए दृश्यों के साथ मंच को भी सजा संवरा देखने की इच्छा होती है। दर्शकों को मंच पर होने वाले दृश्य के दौरान उसकी सजावट से चकाचौंध किया जा सके, इसके लिए प्रयास जारी है।
उन्होंने कहा कि कुछ दृश्यों के लिए कलाकारों के इस्तेमाल किए जाने वाले सामान को भी बनाया जा रहा है, जिसमें सीता स्वयंवर के दौरान राजा जनक के दरबार में प्रदर्शित किया जाने वाला धनुष भी शामिल है। कुछ कलाकारों के लिए गत्ते के हथियार भी बनाए गए हैं। संजय डोगरा रामलीला के दौरान मंच सजावट का पूरा कार्यभार संभालते हैं। नाटक मंडली में उन्हें स्टेज डायरेक्टर की उपाधि दी गई है।