फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिनभर चला शबद कीर्तन, श्री अखंड पाठ का भोग डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के गुरुघरों में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शुक्रवार सुबह श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया और फिर कीर्तन दरबार सजाया गया। शबद कीर्तन कर संगत ने परिवार की सुख-समृद्धि की अरदास की। चांदनगर, तालाब तिल्लो, डिग्याना, गांधी नगर सहित अन्य गुरुद्वारों में बड़े आयोजन हुए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव के हजूरी रागी भाई रतन सिंह, भाई करण सिंह, प्रचारक भाई सुरजीत सिंह सहित स्थानीय रागी जत्थों ने प्रचारकों के साथ गुरु महाराज की महिमा का गुणगान किया। पटियाला के भाई जसकरण सिंह के प्रमुख रागी जत्था, भाई सुखजीत सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर और गुरमत जियान मिशनरी कॉलेज लुधियाना के सिख उपदेशक सरबजीत सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके अलावा अन्य राज्यों से आए प्रचारकों ने गुरु गोबिंद सिंह सहित सभी गुरुओं के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। प्रचारकों ने कहा कि वीरता, निडरता और साहस का नाम गुरु गोबिंद सिंह है। वहीं, गुरुद्वारों में दर्शन के लिए संगत की भीड़ उमड़ी। अलसुबह से ही संगत गुरुघरों में पहुंचनी शुरू हो गई थी। हर धर्म के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा लंगर का आयोजन दिनभर चला। स्वास्थ्य शिविरों में संगत ने सेहत की जांच करवाई। उन्हें दवाइयां मुफ्त वितरित की गईं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह ने कहा कि प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में काफी भीड़ रही। दूर दराज इलाकों से संगत दर्शन के लिए पहुंची। दिनभर लंगर बरताया गया। वहीं, जेकेयूटी आधिकारिक विधेयक 2020 से पंजाबी भाषा को बाहर करना आदि महत्वपूर्ण सिख मुद्दों पर प्रकाश डाला। डीजीपीसी ने प्रतिबद्धता के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिख छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें