केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अंतिम सांस ले रहा है। केंद्र सरकार विस्थापित कश्मीरी पंडितों की घाटी में सम्मानजनक वापसी और पुनर्वास सुनिश्चित करेगी। सरकार और उसकी एजेंसियां कुछ लोगों के हथकंडों से निपटने के लिए सतर्क है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के ऊंचाई पर पहुंचने से जलते हैं और देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रहे हैं।
हालात बदल रहे और आतंकवाद अंतिम सांस ले रहा
भाजपा की विस्थापित कश्मीरियों की इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पटेल ने कहा कि हम कश्मीरी पंडितों को गत तीन दशक से चुनौतियों का बहादुरी से सामना करने की प्रतिबद्धता के लिए सलाम करते हैं। हालात तेजी से बदल रहे हैं और आतंकवाद अंतिम सांस ले रहा है।
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंची
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच गई है और हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार जम्मू और देश के विभिन्न हिस्सों और बाहर भी कश्मीरी पंडितों की समस्या को लेकर सचेत है। केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश की सरकार मिलकर काम कर रही है ताकि एक समय सीमा के भीतर कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और पुनर्वास सुनिश्चित हो सके।
आतंकवादियों को माकूल जवाब दे रही सेना
उन्होंने घाटी में आतंकवादियों द्वारा लक्षित हत्याओं पर कहा कि बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और आतंकवादियों को माकूल जवाब दे रही हैं। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दुनिया को दिखाया कि वह कुछ भी करने में सक्षम है।
केंद्रीय योजनाओं से गरीबों को लाभ हो रहा
हमने जमीनी स्तर पर पंचायत और शहरी निकाय चुनाव कराकर लोकतंत्र को स्थापित किया है। तेजी से विकास हो रहा है। केंद्रीय योजनाओं से गरीबों को लाभ हो रहा है। परिसीमन का कार्य पूरा हो चुका है और अर्हता रखने वाले समुदायों को आरक्षण भी दिया गया है।
एजेंसियां कानून के तहत उनसे निपटने के लिए सतर्क
भाजपा से निलंबित दो नेताओं की पैगंबर मोहम्मद पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद जम्मू-कश्मीर सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में पैदा हो रहे सांप्रदायिक तनाव के बारे में कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की लोकप्रियता बढ़ रही है और ऐसी ताकतें हैं जो इससे ईर्ष्या रखती है और नहीं चाहती कि शांति हो। सरकार, पुलिस व खुफि या विभाग सहित उसकी एजेंसियां कानून के तहत उनसे निपटने के लिए सतर्क हैं।0
पीओजेके के बिना भारत का मुकुट पूरा नहीं
इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि गत 48 घंटे में देश के विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शनों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। यह सबूत है कि जो प्रदर्शनों के पीछे हैं वे मोदी के दोबारा सत्ता में आने से ईर्ष्या रखते हैं। अगस्त 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने का संदर्भ देते हुए कहा कि वह भाजपा में शामिल हुए क्योंकि वह इस अनुच्छेद को हटाना चाहते थे।
सरकार ने अधिकतर मुद्दों का समाधान कर दिया
मैंने कल्पना नहीं की थी कि मेरे आंखों के सामने अनुच्छेद 370 खत्म होगा। यह आसान कार्य नहीं था। इसी तरह का मामला राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक का था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अधिकतर योजनाएं महिला केंद्रित हैं। मोदी नीत सरकार ने अधिकतर मुद्दों का समाधान कर दिया है।
भारत का मुकुट पीओेजेके के बिना पूर्ण नहीं
लेकिन अब भी कुछ बचे हुए मुद्दे हैं जो मेरे दिल के करीब है और उनका समाधान करने की जरूरत है। दावा किया कि भारत का मुकुट पीओेजेके के बिना पूर्ण नहीं होगा और जो एक दिन हमारा होगा। इसके बिना हमारी प्रगति अधूरी है।
युवाओं को रोजगार के अवसर पर गौर
कश्मीरी पंडितों को भरोसा दिया कि उनकी मांगों जैसे अधिक क्षेत्रफल के फ्लैट, मासिक राहत में वृद्धि और युवाओं को रोजगार के अवसर पर गौर किया जाएगा। इस बीच कश्मीरी पंडित यूनाइटेड फ्रं ट ने ज्ञापन सौंपा जिसमें मुद्दे का समाधान और एक ही स्थान पर समुदाय के पुनर्वास सहित अन्य मांगें शामिल थीं।