फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा बढ़ने के साथ बिजली की कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा बढ़ने के साथ बिजली की कटौती संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा /मीरा साहिब पिछले दो-तीन दिनों में गर्मी में बढ़ोतरी होने पर बिजली की अघोषित कटौती के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो-तीन दिनों से बिजली की अघोषित कटौती के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l सिमर गांव के पंच दर्शन लाल कुंडल का कहना है कि बीती रात भी गांव में अघोषित बिजली कटौती के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा l उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के संबंधित जेई को फोन करने पर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा l इसी प्रकार मिले सब क्षेत्र में भी पिछले दो-तीन दिनों से घोषित बिजली कटौती के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l पंच चंद्रप्रकाश मोनू ,पंच रुचि डोगरा, पंच नीलम शर्मा का कहना है कि अचानक ही बिजली विभाग द्वारा अघोषित कटौती आरंभ कर दी गई है l लाख ढूंढ के चलते अभी तक कारखाने व अन्य व्यापारी के कारोबार बंद होने पर पहले सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति हो पा रही थी l अब गर्मी में बढ़ोतरी होने पर भी दी कि बार-बार कटौती किए जाने से लोगों को रात के समय आराम कर पाना भी मुश्किल बन गया है l उन्होंने प्रशासन से सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति करने की मांग की l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें