सांबा। गत दो दिनों से जारी बारिश व तेज हवा से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो कर रह गई। इससे पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा।
घगवाल के रंदवाल के पंच रमण शर्मा के अनुसार दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे पानी की किल्लत भी बनी हुई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की जा रही है। इस समस्या को ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में भी रखा गया था। रंदवाल के पंच के अनुसार राजपुरा, सनूरा, कंगवाला, बैनगलाड आदि गांवों में आपूर्ति ठप रही।