फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सर्दी बढ़ते ही बढ़ रहे कट, ठंड में ठिठुर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सर्दी बढ़ने के साथ ही बिजली कट का समय भी बढ़ता जा रहा है। इससे लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। रविवार को शहर में 3 से 4 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 5 से 6 घंटे कट लगे। इस कारण दिन में लोग परेशान हुए। बिजली डिमांड बढ़ने के कारण लोड बढ़ रहा है। दिन के समय लोग ठंड से बचने के लिए खुली जगहों में आग सेंकते रहे। बाजारों में देर शाम तक आग सेंक कर समय व्यतीत किया गया है। वहीं, लोग घरों में ही दुबके रहे।
बिजली कार्पोरेशन के अनुसार दिसंबर माह में अब तापमान में गिरावट आने के बाद बिजली लोड बढ़ता जा रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोग हीटर, ब्लोअर सहित अन्य उपकरणों का प्रयोग ज्यादा कर रहे हैं। ऐसे में लोड काफी बढ़ रहा है। ऐसे में बिजली कट सहने पड़ रहे हैं। कश्मीर संभाग में बिजली की पिक डिमांड 1900 मेगावाट के करीब पहुंच गई है। जबकि यहां पर आपूर्ति 1500 मेगावाट तक हाे रही है। अब कटों से निजात दिलाने के लिए 200 मेगावाट बिजली अतिरिक्त खरीदी गई है। बिजली खरीद के बाद भी कट से निजात नहीं मिल रही है। यहां पर औसतन 2 से 3 घंटे के कट सहने पड़ रहे हैं। इसी तरह जम्मू संभाग में भी सर्दी बढ़ने के साथ बिजली की पीक डिमांड 1400 तक पहुंच गई है। सर्दी बढ़ने से अब डिमांड भी बढ़ती जा रही है। हालांकि यहां पर आपूर्ति 1200 मेगावाट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त बिजली खरीद पर चल रही कार्रवाई
जनवरी माह में बिजली की अतिरिक्त खरीद पर कार्रवाई चल रही है। 200 मेगावाट तक अतिरिक्त बिजली खरीदने की तैयारी है। अब हालत यह है कि जैसे ही बिजली गुल हो रही है लोग घरों में ठंड से ठिठुर रहे हैं।


बीते साल भी लोग हुए थे प्रदेश में परेशान
बीते साल भी कश्मीर घाटी में 3 से 4 और जम्मू संभाग में 2 से 3 घंटे बिजली कटौती हुई है। ग्रामीण इलाकों में 5 से 6 घंटे कट भी लगे थे।

-

सरकार से बिजली खरीद के लिए डिमांड कर दी है। लोड बढ़ा तो बिजली खरीदी जाएगी। लोगों को बिजली कटों से राहत दी जाएगी।

- शिव आनंद त्याल, एमडी, बिजली कार्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें