फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ठंड में बिजली कटों से बढ़ी परेशानी, बाजारों में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कोहरे के कारण ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम को बर्फीली हवाओं के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। इस कारण हीटर और ब्लोअर का प्रयोग बढ़ गया हैं। रविवार को पिक लोड 1650 मेगावाट के करीब रहा। ऐसे में चार से पांच घंटे के कट लगे। डिविजन एक पुराना शहर, जानीपुर, बख्शी नगर, रेशमघर कॉलोनी सहित अन्य जगहों में चार घंटे बिजली गुल रही।डिविजन दो बस स्टैंड, तालाब तिल्लो सहित कनाल रोड में चार से पांच घंटे कट लगे। डिविजन तीन कुंजवानी, नरवाल, बाहु फोर्ट सहित अन्य जगहों में भी बिजली कटौती हुई। इसके चलते बाजारों में दुकानदारों को आग सेंक कर समय पास करना पड़ा। वहीं, दोपहर में लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। शाम को बाजार सूने रहे। कट लगने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। मुख्य अभियंता बविंद्र कौंडल ने कहा कि लोड बढ़ने के कारण परेशानी आ रही है। समस्या का निदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें