जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। विजयपुर, कोलपुर, बंद्रराल और आसपास इलाकों में 17 नवंबर को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इसी तरह कठुआ सर्किल में जख और आसपास इलाकों में 17 और 18 को सुबह सात से दोपहर 12 जबकि बंदराल, विजयपुर और आसपास इलाकों में 17 को सुबह सात से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो