जम्मू। संभाग के कई क्षेत्रों में दो दिन तक बिजली बाधित रहेगी। मुख्य अभियंता (वितरण) जेपीडीसीएल ने सूचित किया है कि झज्जर कोटली, डंसाल, जिंद्राह, बट्टल मनवाल, सुरिंसर, किशनपुर, मानसर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 2 नवंबर को सुबह 7 से 11 बजे तक प्रभावित रहेगी। इस बीच अधीक्षण अभियंता (वितरण) जेपीडीसीएल, ओएंडएम सर्कल कठुआ ने सूचित किया है कि जख और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 1 नवंबर को सुबह 6 से 10 बजे तक प्रभावित रहेगी। संवाद