जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण पांच और आठ सितंबर को आपूर्ति बाधित रहेगी। कठुआ सर्किल में जखबार, पडयारी, जराई, चंबे दा बाग, मेला, पटयारी, पक्का कोठा, चक मंगा और आसपास इलाकों में पांच सितंबर को सुबह छह से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह थानामंडी, फतेहपुर, बहरोट, बवाली, शरदा शरीफ और आसपास इलाकों में आठ सितंबर को सुबह सात से एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो