जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। पंजतीर्थी, कच्ची छावनी, तांगे वाली गली, पीएचई और आसपास इलाकों में 30 दिसंबर को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। अखनूर शहर, कानाचक, सूआ नंबर एक में सुबह आठ से दोपहर एक जबकि धार महानपुर, रायपुर और आसपास इलाकों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी। बसोली, बानी, नगरोटा और आसपास इलाकों में सुबह नौ से दोपहर तीन तक, बनतालाब, केरन और आसपास इलाकों में सुबह आठ से 11, सिद्दड़ा, जानीपुर, झज्जर कोटली और आसपास इलाकों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आएगी। ब्यूरो