जम्मू। जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती होगी। 20 अक्तूबर को चकरोई, पिंडी, हंसा, सतराइयां, पलौड़ा, बीओपी, टांडा, किरपिंड, सीड फॉर्म, आएएस पुरा के वार्ड एक से दस, पेपर मिल, दबलेहर, बडयाल, चौवाला और आसपास क्षेत्र में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। टांडा, बल्ली, गुलाबा, सुंगलडोरी डागेर, बसवा गगेल, मैरा मंड्रियान और आसपास के क्षेत्रों में सुबह आठ से 11 बजे और बट्टल बालियां व एयरफोर्स की बिजली आपूर्ति दोपहर दो से शाम छह बजे तक प्रभावित रहेगी। कठुआ के रायपुर, महानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। ब्यूरो