जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण चार दिन के लिए अलग-अलग जगहों पर आपूर्ति बाधित रहेगी। चंगा, गुंदोह, भलेसा और आसपास इलाकों में तीन और पांच अगस्त को सुबह छह से दस, छन्नी, मरहीन, पहाड़पुर, राजबाग, हरिया चक, बरनोटी और आसपास इलाकों में चार को सुबह छह से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी। झज्जरकोटली, डंसाल, जिंद्राह, मनवाल, सुरिंसर, किशनपुर, मानसर और आसपास इलाकों में चार अगस्त को सुबह छह से दस, इंडस्ट्रियल अंडर फीडर बीबी 22 बाड़ी ब्राह्मणा में छह अगस्त को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो
नानक नगर व सेक्टर पांच में बिजली गुल
जम्मू। नानक नगर में बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। अधिकांश इलाकों में सोमवार रात से बिजली गुल रही। सेक्टर 5 में भी रात 11 बजे तारें जल गई। लोगों के अनुसार लोड बढ़ते ही तारें जल रही हैं। देर रात तक अधिकारी मौके पर समस्या का निदान करवाते रहे। एक्सईएन राजेश शर्मा ने कहा कि समस्या का निदान करवाया जा रहा है। अचानक लोड बढ़ रहा है। ब्यूरो