जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। डीसी कार्यालय, रहियान, बीएसएफ, मावा, पीएचई और आसपास इलाकों में 25 जुलाई को सुबह पांच से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह पटेल नगर, शिव नगर, पुलिस लाइन, शास्त्री नगर, जीएमसी, शास्त्री नगर और आसपास इलाकों में छह से दस, हटली गांव, सवला, दुख्त, जगतपुर, बंधोर, राजबाग, पहाड़पुर, सलालपुर और आसपास इलाकों में छह से दस, हजूरी बाग और आसपास इलाकों में छह से दस, सेक्टर एक, दो, तीन, चार, पांच, छह और आठ में 25 व 29 जुलाई को सुबह छह से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी। पूजा कॉलोनी, थथर और आसपास इलाकों में 25 व 27 को सुबह छह से दस बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। ब्यूरो