जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण सोमवार को आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान पटोली ब्राह्मणा, दोमाना, बरनाई, पुरखो, मिश्रीवाला, बाबा तालाब, शामाचक, बतेरा, चोरपुर, मनयाल, तीर्थ तालाब, सुआ नंबर एक और आसपास में सुबह आठ से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह खौड़, पहारीवाला, जोगवां, पीएचई स्टेशन और आसपास इलाकों में आठ से दो, परगवाल, छन्नी, राजपुरा, भलवाल में दस से तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो