जम्मू। शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में सोमवार को नेकां की जिला जम्मू शहरी की बैठक हुई। इसमें बिजली की अघोषित कटौती पर रोष जताया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चंद्र मोहन शर्मा जिला प्रधान ने कहा कि दिन प्रति दिन गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति के दावे कर रही थी, लेकिन वर्तमान में स्थिति इसके विपरीत है। कई घंटों की कटौती से बिजली के साथ जलापूर्ति प्रभावित है। बैठक में रशीदा बेगम, आयूब मलिक, मोहम्मद शब्बीर आदि मौजूद रहे।